मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची रेलवे स्टेशन से गायब 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 संदिग्ध हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से गायब हुए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित एक घर से बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें चार तीनपहाड़ और एक राजमहल क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

ट्रेन बदलने के दौरान स्टेशन के बाहर से गायब हुआ बच्चा

चुटिया थाना की महिला इंस्पेक्टर पूनम कुजूर के अनुसार, 24 सितंबर को बच्चे की मां दिलमेट राजवाड़े आंध्र प्रदेश के सलेम में काम करने के बाद अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान ट्रेन बदलने के लिए वह रांची रेलवे स्टेशन पर उतरी थीं। इसी दौरान स्टेशन के बाहर से बच्चा अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

साहिबगंज के घर से सकुशल बरामदगी

सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने साहिबगंज पुलिस के साथ मिलकर बाबूपाड़ा स्थित एक घर में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार चार संदिग्ध तीनपहाड़ और एक राजमहल क्षेत्र का रहने वाला है।

रांची लाकर होगी संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस सभी संदिग्धों को रांची लाकर पूछताछ करेगी। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चा रांची रेलवे स्टेशन से साहिबगंज के तीनपहाड़ तक कैसे पहुंचा और इस पूरे मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की क्या भूमिका रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment