मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में टंकी से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक टंकी से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव अकड़ाही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के पास मिला। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी।

टंकी में मिला युवक का शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह शुभ मम प्लांट के पास स्थित एक टंकी में युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment