मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर 90 हजार नकद और चांदी के जेवरात की चोरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित बादलीगढ़ मोहल्ले में बंद पड़े एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़िता मार्शनिका बास्की ने मिहिजाम थाने में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

रिश्तेदार के घर गई थीं, लौटने पर टूटा मिला ताला

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 23 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे घर में ताला लगाकर दुमका स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थीं। 26 सितंबर को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पलंग पर तकिए के नीचे बैग में रखे 90 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा घर में रखे चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो चुके थे।

जमीन विवाद के चलते जताई नामजद लोगों पर आशंका

मार्शनिका बास्की ने अपनी शिकायत में महूलबना गांव निवासी डूंगरू बास्की, हबू बास्की, सुनील बास्की और छोटन मरांडी पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जामताड़ा अनुमंडल न्यायालय में इन लोगों के साथ बंदोबस्ती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जमीन से बेदखल करने की नीयत से पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस चोरी की घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और शिकायत में नामजद लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment