मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेएलकेएम नेता की हिरासत पर बढ़ा सियासी तापमान, आज बालूमाथ पहुंच सकते हैं जयराम महतो

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। पार्टी विधायक जयराम महतो  सोमवार को बालूमाथ पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

तीन बच्चों की मौत के बाद शुरू हुआ था आंदोलन

गौरतलब है कि हाल ही में खनन कार्य के दौरान खोदे गए एक तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से सीसीएल कर्मी के तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसी मामले को लेकर जेएलकेएम के उपाध्यक्ष और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पिछले दो दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

धरने से प्रभावित हुआ कोलियरी का कामकाज

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने मगध कोलियरी के कार्यों को प्रभावित किया। कोयला परिवहन और डिस्पैच में लगे ट्रकों को रोके जाने की भी सूचना है, जिससे परिचालन पर असर पड़ा। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की, जिसमें देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, 24 गिरफ्तार; मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक कर्मचारी शामिल

जयराम महतो के दौरे पर टिकी नजरें

देवेंद्रनाथ महतो की हिरासत के बाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में विधायक जयराम महतो का संभावित बालूमाथ दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके दौरे के बाद पार्टी इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय कर सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/bihar-neet-re-exam-solver-gang-busted-lakhisarai-24-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment