मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर JMM का सेवा कार्यक्रम, सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल और जूस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की लोहरदगा जिला समिति की ओर से सदर अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल और जूस का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व JMM लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन के लिए भी प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों और पुलिस के बीच तनाव, पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल

जरूरतमंदों की सेवा को बताया जन्मदिन का संदेश

JMM जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी-मूलवासी समाज के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों के बीच फल और जूस का वितरण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश देने का प्रयास किया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की।

JMM कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य जारी रखने की बात कही

मोजम्मिल अहमद ने कहा कि JMM हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है। पार्टी कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और सेवा कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस तरह के सेवा कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

JMM के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में JMM के सचिव जयप्रकाश शर्मा, सचिव अनिल उरांव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मरीजों के बीच फल और जूस वितरित किया और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment