मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग छात्र आंदोलन पर बड़ा एक्शन, 19 नामजद समेत 700 पर केस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग : गांधी मैदान में 21 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन और पुतला दहन के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर अंचल के अंचलाधिकारी आशुतोष के लिखित आवेदन पर कोर्रा थाना में 19 नामजद समेत करीब 500 से 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, उपद्रव, पुलिस बल पर हमला और बिना अनुमति प्रदर्शन समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर जुटे थे छात्र

प्राथमिकी के अनुसार, जेएसएससी-सीजीएल, जेपीएससी समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर करीब 1500 से 2000 लोग गांधी मैदान में जुटे थे। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले जलाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ मौके से नहीं हटी। इसके बाद कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

19 नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच

मामले में कुणाल प्रताप सिंह, पीयूष सिंह और रविंद्र पासवान समेत 19 लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि, आंदोलन से जुड़े लोगों का दावा है कि इनमें से कुछ नामजद व्यक्ति झड़प के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे और उस समय रांची में थे। इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

बाबूलाल मरांडी ने की मुकदमे वापस लेने की मांग

मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो छात्र जेल भरो आंदोलन शुरू करें। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment