मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में उजड़े फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास का दिलाया भरोसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित फुटपाथ दुकानदारों से सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों की समस्याएं सुनीं, क्षतिग्रस्त दुकानों का निरीक्षण किया और जल्द पुनर्वास के लिए प्रशासन से बातचीत का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें : कोडरमा-गिरिडीह में ढिबरा चुनाई पर रोक से बढ़ा संकट, हजारों मजदूरों की आजीविका पर असर

40-50 वर्षों से दुकान लगाकर कर रहे थे आजीविका का संचालन

दुकानदारों ने सांसद को आवेदन देकर बताया कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनका कहना है कि 11 जुलाई 2026 को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानें हटा दी गईं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है।

स्थायी दुकान आवंटन की उठाई मांग

प्रभावित दुकानदारों ने मांग की कि जिस तरह प्रखंड मुख्यालय परिसर में कुछ लोगों को दुकानें उपलब्ध कराई गई हैं, उसी प्रकार उन्हें भी स्थायी रूप से दुकानें आवंटित की जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि हॉस्पिटल की दीवार से सटे क्षेत्र, +2 उच्च विद्यालय की दीवार के किनारे या प्रखंड मुख्यालय परिसर में दुकानों का विकास किया जाए। दुकानदारों ने यह भी कहा कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क देने के लिए तैयार हैं, जिससे स्थानीय विकास और स्वच्छता कार्यों में भी सहयोग मिल सके।

“विकास के साथ रोजगार की सुरक्षा भी जरूरी”

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन इसके साथ गरीब और मेहनतकश लोगों के रोजगार की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुनर्वास की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जाम और पार्किंग को बताया मुख्य समस्या

मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक पर दो प्रमुख समस्याएं हैं लगातार लगने वाला जाम और पार्किंग की कमी। अस्पताल क्षेत्र होने के कारण यहां मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों का लगातार आवागमन रहता है, जिससे उचित पार्किंग व्यवस्था की आवश्यकता महसूस होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों के अनुसार प्रशासन के साथ बातचीत चल रही थी और वे स्वयं भी सहयोग के लिए तैयार थे। इसके बावजूद जिस तरीके से कार्रवाई हुई, उस पर सवाल उठ रहे हैं।

उपायुक्त से करेंगे मुलाकात

सांसद ने कहा कि वह जल्द ही हजारीबाग उपायुक्त से मुलाकात कर इस मामले का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग करेंगे। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके पुनर्वास और रोजगार की बहाली के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment