मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में नौकरी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोप, होमगार्ड जवान गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से संपर्क बढ़ाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव निवासी बालेश्वर कुमार के रूप में हुई है।

नौकरी का भरोसा देकर बढ़ाया संपर्क

मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बालेश्वर कुमार ने उसे होमगार्ड में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर संपर्क किया था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि कथित प्रताड़ना और धमकी का यह सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर महिला ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : जयराम महतो के आरोपों पर पुलिस एसोसिएशन का पलटवार, 5 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी जेल भेजा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment