मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग: 13 माइल गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के चर्चित 13 माइल गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में संदिग्ध भूमिका के आरोप में हिरासत में लिए गए पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

25 जुलाई को हुई थी हाईवा वाहनों पर फायरिंग

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों पर गोलीबारी की गई थी। घटना के बाद बड़कागांव थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह (K.S.S.) के नाम से धमकी भरे पर्चे भी मिले थे, जिससे मामले को गंभीरता से लिया गया।

मोबाइल जांच में मिले अहम सुराग

पुलिस ने पूछताछ के दौरान अंकित कुमार पांडेय का मोबाइल फोन खंगाला। जांच में Telegram ऐप के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के कथित सदस्यों के साथ बातचीत के संकेत मिले। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर प्रिंस खान के निर्देश पर घटना को अंजाम दिया था और धमकी भरे पर्चे भी छोड़े थे।

बंद पड़े गैस प्लांट से बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और बम पिपराडीह गांव के समीप स्थित एक बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मौके पर पहुंची। बरामदगी के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक जवान को धक्का देकर देसी पिस्तौल उठा ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कागांव ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 मवेशी मुक्त; दो पिकअप वैन जब्त

हथियार, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिसफायर कारतूस, एक जिंदा गोली, एक देसी बम तथा चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराने के साथ-साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। Telegram चैट और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 13 माइल गोलीकांड से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment