मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 मवेशी मुक्त; दो पिकअप वैन जब्त

--Advertisment--

  • ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस को मिली सफलता, तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 मवेशियों को मुक्त कराया है। ग्रामीणों की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो पिकअप वैन भी जब्त की गई हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर और वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमबिया गांव का है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा कि कुछ लोग दो पिकअप वैन में बड़ी संख्या में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर लाद रहे थे। ग्रामीणों को आशंका हुई कि पशुओं को अवैध रूप से कहीं बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने रोका वाहन, पुलिस को दी सूचना

संदेह होने पर स्थानीय ग्रामीण एकजुट हुए और दोनों वाहनों को रोक लिया। जांच के दौरान पिकअप वैन संख्या OD 02 DG 5750 और JH 01 BQ 7527 में बड़ी संख्या में मवेशी लदे पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक और कथित तस्कर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों पिकअप वैन को जब्त कर लिया और सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें : रांची के अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत, झारखंड के लिए गौरव का क्षण

तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। साथ ही जब्त वाहनों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के कारण बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध तस्करी से बचाया जा सका।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment