मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में ट्रैफिक बदलाव, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध यानी बारहवीं कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम 17 सितंबर को होना है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में VIP और VVIP के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में सभी भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने भारी मालवाहक वाहन चालकों से निर्धारित समय के दौरान गिरिडीह शहरी क्षेत्र में वाहनों का परिचालन नहीं करने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से जारी यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले JMM नेता रिजवान क्रांतिकारी

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर कुलदीप तुरी का अनोखा विरोध, आधे बाल-मूंछ हटाकर जताई नाराजगी

गिरिडीह की जयंती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, साइकिल और कपड़े मिलने पर हुआ हादसे का खुलासा

झारखंड में पेंशन भुगतान में देरी पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, जल्द बकाया राशि देने की मांग

नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के VC को हटाने की मांग, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सुदेश महतो ने बोकारो DC पर उठाए सवाल, पूर्व सहयोगी हिमांशु कुमार ने PGT-CGL परीक्षा को लेकर दिया जवाब

Leave a Comment