मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पालमो गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सामान खरीदकर लौट रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव निवासी प्रिंस यादव (20 वर्ष), पिता विजय यादव और विवेक यादव (20 वर्ष), पिता विरेंद्र यादव बाइक से तिसरी चौक से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पालमो गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क से करीब 20 फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस बीच एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे युवक का इलाज शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मोराबादी में पुलिस जांच से बचने के लिए भागी थार, पेट्रोलिंग वाहन चालक घायल; आरोपी गिरफ्तार

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में शोक और मातम का माहौल देखने को मिला। तिसरी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment