मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोराबादी में पुलिस जांच से बचने के लिए भागी थार, पेट्रोलिंग वाहन चालक घायल; आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में पुलिस जांच के दौरान एक संदिग्ध थार वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस दौरान हुई घटना में पेट्रोलिंग वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे मोराबादी ट्राइबल पार्क के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को काले रंग की एक थार (JH01EY-0786) संदिग्ध स्थिति में दिखाई दी। वाहन का फ्रंट विंडशील्ड टूटा हुआ था और आगे के बंपर पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। जब पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच करने का प्रयास किया, तब चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगा।

पेट्रोलिंग वाहन चालक को सिर में गंभीर चोट

पुलिस के मुताबिक, वाहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान पेट्रोलिंग वाहन का चालक घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल चालक के सिर पर पांच टांके लगाए हैं। वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

वाहन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक विश्राम उरांव (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें: खगड़िया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन संदिग्ध अवस्था में क्यों था और चालक ने जांच से बचने के लिए भागने का प्रयास क्यों किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment