मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Dhanbad News: कतरास में फिर भू-धंसान, घर के पास बने गोफ में गिरा मवेशी; BCCL की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : कोयलांचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का 6 नंबर चाणक के समीप अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भू-धंसान के कारण घर के ठीक बगल में गहरा गोफ (सिंकहोल) बन गया, जिसमें एक मवेशी गिर पड़ा। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर पर मवेशी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घरों के करीब बना गोफ, लोगों में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर जमीन धंसी है, वह रिहायशी इलाके के बेहद करीब है। मकानों के बगल में अचानक बने गहरे गोफ से आसपास रहने वाले परिवारों में भय का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन के और धंसने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

BCCL प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद भी BCCL के अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कोलियरी क्षेत्रों में भू-धंसान और गोफ बनने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सुरक्षा और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और BCCL प्रबंधन से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने, प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग कराने और जोखिम वाले घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौत, 4250 अब भी लापता; सामूहिक अंतिम संस्कार जारी

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

कतरास और आसपास के कोलियरी इलाकों में भू-धंसान की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले छाताबाद, सलेक्टेड गोविंदपुर और काजूबगान क्षेत्रों में भी जमीन धंसने से बड़े-बड़े गोफ बन चुके हैं। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग लगातार सुरक्षा व्यवस्था और पुनर्वास को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि खनन प्रभावित इलाकों की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में और गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment