मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के छाताबाद में फिर आई घरों में दरारें, दहशत में लोग; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद इलाके में एक बार फिर कई घरों में दरारें आने से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। मंगलवार को हुई भूधसान की घटना के बाद बुधवार देर शाम नए सिरे से घरों में दरारें दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। घरों में दरारें बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रभावित परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। कई लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने से उनके सामने जान-माल का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

बीसीसीएल और प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

घटना से नाराज ग्रामीणों ने बीसीसीएल, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कतरास-भटमुरना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में भूधसान और जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अधिकारियों ने समझाकर हटवाया जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, अंचल अधिकारी (सीओ) गिरजानंद किस्कू और कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।

यह भी पढ़ें: रांची के अशोक नगर में चोरी की कोशिश, बॉडीगार्ड अपनी ही AK-47 की गोली से घायल; CCTV में कैद हुई घटना

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित किया जाए और भूधसान की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment