मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के अशोक नगर में चोरी की कोशिश, बॉडीगार्ड अपनी ही AK-47 की गोली से घायल; CCTV में कैद हुई घटना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में बुधवार देर रात चोरी की कोशिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अशोक नगर रोड नंबर-5B स्थित एक घर में घुसे दो संदिग्ध चोरों को पकड़ने के प्रयास में मकान मालिक के निजी बॉडीगार्ड को अपनी ही लाइसेंसी AK-47 से चली गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा सदर अस्पताल में दो मरीजों की मौत पर विवाद, परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एम्बुलेंस नहीं मिलने का लगाया आरोप

घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे दो संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी नितेश प्रियदर्शी के घर में बुधवार देर रात दो अज्ञात युवक चोरी की नीयत से परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां तैनात निजी बॉडीगार्ड की नजर उन पर पड़ गई। उसने दोनों संदिग्धों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग के दौरान सुरक्षा चूक, अपनी ही गोली से घायल हुआ सुरक्षाकर्मी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संदिग्धों को रोकने के दौरान बॉडीगार्ड ने अपनी लाइसेंसी AK-47 निकाली। इसी दौरान हुई आपाधापी में हथियार से अचानक गोली चल गई, जो उसी सुरक्षाकर्मी को लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घर के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे तथा घायल बॉडीगार्ड को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तीन थानों की पुलिस मौके पर, CCTV फुटेज खंगाल रही जांच टीम

हाई-प्रोफाइल इलाके में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment