मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में ग्रामीणों की सतर्कता से पाइप चोरी की कोशिश विफल, 5 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद

--Advertisment--

  • गोविंदपुर-निरसा मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़े पाइप ट्रक पर लादे जा रहे थे, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी जलापूर्ति परियोजना से जुड़े पाइपों की कथित चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने पाइप लदे एक ट्रक को रोककर उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक से करीब पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के पाइप बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर-निरसा मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत एसीपीसी कंपनी द्वारा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बदाही जीतपुर स्थित एक परिसर में चार इंच के पाइप रखे गए थे। आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ लोग इन पाइपों को ट्रक पर लादकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रोका ट्रक

स्थानीय ग्रामीणों को गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेर लिया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन और बरवाअड्डा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार साव भी घटनास्थल पहुंचे। बरवाअड्डा पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में पाइप पाए गए, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पाइपों को किस उद्देश्य से वहां से हटाया जा रहा था।

पूछताछ में सामने आई नई जानकारी

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसे रांची स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से पाइप लोड करने का निर्देश मिला था। चालक के अनुसार, बुधवार रात कुछ लोग उसे स्कॉर्पियो वाहन से नेशनल हाईवे से घटनास्थल तक लेकर आए थे। पुलिस इस जानकारी के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

साजिश के पहलुओं की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment