हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बिजली विभाग कर्मी की मौत; चालक फरार

Meenu | July 16, 2026 | 12:29 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग : शहर के पतरातू चौक पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय ठाकुर के रूप में हुई है, जो हजारीबाग बिजली विभाग में कार्यरत थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय ठाकुर अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

यह भी पढ़ें : रांची में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पहुंचे उपमहापौर और पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में सहयोग किया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वहीं फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठी सख्ती की मांग

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें