मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में भारी बारिश से सड़क और धान की फसल बर्बाद, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : ठेठईटांगर प्रखंड में 10 से 15 अगस्त के बीच हुई भारी बारिश ने कई इलाकों में सड़क और फसल को नुकसान पहुंचाया है। दुमकी पंचायत के बरपानी और केरया पंचायत के राचाकोना गांव में बारिश से व्यापक क्षति हुई है। बरपानी में अम्बापानी-कुटनियां कालीकरण सड़क का एक हिस्सा गार्डवाल समेत बह गया, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क टूटने के कारण ग्रामीणों को फिलहाल पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। गांवों तक पहुंचने में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण सड़क और गार्डवाल का मलबा आसपास के खेतों में फैल गया। इससे करीब पांच एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद होने की बात सामने आई है। प्रभावित किसानों संजय समद, शांतिएल समद समेत अन्य किसानों ने बताया कि फसल नष्ट होने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विधायक ने बाइक और पैदल पहुंचकर लिया जायजा

ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बरपानी और राचाकोना में सड़क, गार्डवाल और खेतों को हुए नुकसान का जायजा लिया। जहां वाहन से पहुंचना संभव नहीं था, वहां विधायक बाइक से और फिर पैदल चलकर ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सड़क और फसल के नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है और मार्ग की जल्द मरम्मत जरूरी है।

आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का भरोसा

विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उन्होंने प्रभावित किसानों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क और गार्डवाल की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द मरम्मत कराने का प्रयास करने की बात कही।

यह भी पढ़ें : मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

निरीक्षण के दौरान कई लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि अमीत डुंगडुंग, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, असित केरकेट्टा, कय्यूम आलम, रसल डुंगडुंग, संजय समद, सुशील मिंज, वाल्टर लुगुन और अनिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद अब ग्रामीणों को प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment