मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा की रेशमा लकड़ा KBC के मंच पर पहुंचीं, हॉट सीट से मामूली अंतर से चूकीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा की रेशमा लकड़ा ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनकर्मी के पद पर कार्यरत रेशमा ने शो के 31वें एपिसोड में हिस्सा लिया। मुंबई में शूट हुए इस कार्यक्रम में वह हॉट सीट तक पहुंचने से मामूली अंतर से चूक गईं।

अमिताभ बच्चन के सामने बताया सिमडेगा का परिचय

KBC के मंच पर रेशमा लकड़ा ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान सिमडेगा से अपने जुड़ाव के बारे में बताया। उन्होंने जिले को ‘हॉकी की नर्सरी’ बताते हुए यहां की खेल प्रतिभाओं का उल्लेख किया। रेशमा ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे सहित सिमडेगा से निकलने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिले की मिट्टी ने खेल के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है।

आदिवासी महिलाओं की बदलती तस्वीर पर रखी बात

रेशमा ने कहा कि सिमडेगा में समय के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। आज आदिवासी महिलाएं खेल के साथ-साथ शिक्षा, सरकारी सेवा और अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचने को अपने लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, यह अनुभव उनके लिए खास रहा और इससे सिमडेगा की पहचान को भी व्यापक मंच मिला।

जिले में मिली बधाइयां

KBC में रेशमा लकड़ा की मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद सिमडेगा के लोगों और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बधाई दी गई। उनकी इस उपलब्धि को जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया। रेशमा की KBC तक की यात्रा ने सिमडेगा की खेल और सामाजिक पहचान को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर चर्चा में ला दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment