मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन को बड़ी रेल सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को इस संबंध में स्वीकृति जारी की है और ठहराव सुविधाजनक तिथि से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। मनोहरपुर में महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा तथा सांसद जोबा मांझी ने रेलवे के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया था। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने स्टेशन के रणनीतिक और क्षेत्रीय महत्व का भी उल्लेख किया था। इसके बाद 1 जुलाई 2025 को रेल मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को इस मांग की ऑपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच करने का निर्देश दिया था।

सांसद जोबा मांझी ने भी उठाया था मुद्दा

सांसद जोबा मांझी ने 22 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित मंडलीय समिति की बैठक में क्षेत्र की रेल सुविधाओं और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने रेलवे के जीएम और डीआरएम के समक्ष टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर में ठहराव देने की मांग रखी थी। उनका कहना था कि मनोहरपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, इलाज और अन्य कामों के लिए दक्षिण भारत समेत दूसरे राज्यों की यात्रा करते हैं। ऐसे में इस एक्सप्रेस का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए काफी उपयोगी होगा।

औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है मनोहरपुर

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन राउरकेला, रांची और झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा है। इसके अलावा जामदा, किरीबुरू, गुवा और बड़बिल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह स्टेशन महत्वपूर्ण माना जाता है। टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव से इन क्षेत्रों के श्रमिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : रांची: 7 सितंबर के कांग्रेस आंदोलन की तैयारी तेज, अलग-अलग विभागों की होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

जल्द शुरू होगा ठहराव

रेलवे बोर्ड ने ठहराव को प्रायोगिक आधार पर मंजूरी देते हुए इसे जल्द से जल्द सुविधाजनक तारीख से शुरू करने का निर्देश दिया है। इस निर्णय पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में ट्रेन के रुकने से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment