मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, अपराधी विकास के पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा के टंडवा कोयलांचल में राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार तड़के करीब 3 से 5 बजे के बीच टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के अपराधी विकास कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसी दौरान विकास कुमार को गोली लगी।

यह भी पढ़ें : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 अगस्त तक बारिश; 5 जिलों में यलो अलर्ट

घायल विकास को हजारीबाग रेफर किया गया

गोली लगने के बाद पुलिस ने विकास कुमार को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने पुलिस कार्रवाई और मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सुशी इंफ्रा कार्यालय पर फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई

राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई रविवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद की गई। चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर चार नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में एसआईएस के सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों की तलाश तेज कर दी थी। इसी क्रम में मंगलवार तड़के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में विकास कुमार को गोली लगी फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment