मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 28 अगस्त तक बारिश; 5 जिलों में यलो अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव के प्रभाव से 28 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है।

27 अगस्त को रांची में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। रांची समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 27 अगस्त को रांची में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 30 अगस्त तक राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

रांची में बारिश से 3.4 डिग्री गिरा तापमान

सोमवार को निम्न दबाव का असर रांची समेत कई जिलों में देखने को मिला। राजधानी में दोपहर करीब 3 बजे डंगराटोली, लालपुर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। सिमडेगा में सबसे अधिक 30 मिमी, सरायकेला में 18 मिमी, मेदिनीनगर में 15 मिमी, चाईबासा में 9 मिमी, खूंटी में 8 मिमी, लोहरदगा में 6 मिमी और बोकारो में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट आई।

झारखंड में अब भी 11% बारिश की कमी

बारिश होने के बावजूद झारखंड में मानसून की कुल स्थिति अभी सामान्य से कमजोर है। 1 जून से 24 अगस्त तक राज्य में सामान्य बारिश 744.5 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि 661.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस तरह राज्य में सामान्य से करीब 11% कम बारिश हुई है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 46% अधिक, रांची में 4%, सिमडेगा में 7%, सरायकेला-खरसावां में 8% और खूंटी में 5% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है। इससे राज्य में बारिश की कमी कम होने की उम्मीद है।

भारी बारिश वाले जिलों में सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर फिसलन और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment