मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इटखोरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

हजारीबाग रोड पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश भुईयां, पंकज भुईयां और नीरज कुमार भुईयां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोस्त की शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान इटखोरी थाना क्षेत्र के करनी इलाके में हजारीबाग रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बेतिया में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

हादसे में मिथिलेश भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पंकज भुईयां को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे घायल नीरज कुमार भुईयां को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।

https://samacharpost.live/2026/03/bettiah-sikta-sirisiya-village-boy-girl-body-found-mango-tree/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment