मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में बेलगाम हाईवा का कहर: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : झारखंड के चतरा जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग पर स्थित सपना होटल के पास रविवार रात करीब 9 बजे हुआ। एक अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चौपारण के मध्यगोपाली निवासी ललन कुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बबलू कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी और चाचा पर हत्या का आरोप; तालाब से मिला शव

रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे दोनों युवक

परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार को इटखोरी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद फरार अज्ञात हाईवा और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment