लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की पहचान नहीं

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर रविवार की मध्यरात्रि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामाड़ गांव के पास हुई। हादसे के बाद डाउन रेल लाइन पर व्यक्ति का शव मिला, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

डाउन लाइन पर मिला शव

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात डाउन रेल लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान उकामाड़ के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : SIR 2026: रांची के 62 समेत झारखंड के 75 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 नहीं, 15 सितंबर तक मौका

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक के बारे में पता लगाया जा सके। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतक की पहचान का इंतजार है।

संबंधित खबरें