मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

[wplt_post_categories]

108 एंबुलेंस कर्मियों का दूसरे दिन भी विरोध, 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। संघ का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को कई बार कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

सरकारी स्तर पर 108 सेवा संचालित करने की मांग

एंबुलेंस कर्मियों की प्रमुख मांग है कि 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सरकारी स्तर पर किया जाए। इसके अलावा सम्मान फाउंडेशन से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर लेने और कर्मचारियों को उनके श्रम अधिकार देने की भी मांग की जा रही है। संघ ने EPF, ESI, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है।

आंदोलन के साथ ड्यूटी भी कर रहे कर्मचारी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन के बावजूद आपातकालीन सेवा से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका कहना है कि 108 एंबुलेंस कर्मी लगातार लोगों को जरूरत के समय सेवा उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के साथ जल्द वार्ता कर मांगों का समाधान करने की अपील की है।

19 सितंबर तक काला बिल्ला, फिर कई चरणों में आंदोलन

संघ ने आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत 14 से 19 सितंबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को कैंडल मार्च, 21 सितंबर को भिक्षाटन और 23 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। वहीं 25 सितंबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के साथ नामकुम स्थित NHM कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गोड्डा में होपवेल अस्पताल का निबंधन रद्द, परिसर सील करने का आदेश; जांच में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं

28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संघ ने कहा है कि यदि निर्धारित कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से मांगों पर समाधान नहीं निकाला गया, तो 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। ऐसी स्थिति में राज्य की 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने की आशंका रहेगी। अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर है।

[wplt_post_tags]

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment