मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जीवित बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :झारखंड के चतरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गिद्धौर प्रखंड में प्रेम विवाह से नाराज एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सार्वजनिक रूप से बेटी से सभी रिश्ते खत्म करने की घोषणा की और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार भी किया। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज परिजनों ने युवती की तस्वीर और पुतले की अर्थी तैयार की। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ अर्थी को स्थानीय श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं। परिवार ने प्रतीकात्मक रूप से बेटी का पिंडदान भी किया।

यह भी पढ़ें :मोरहाबादी हाट बंद होने पर भड़के सब्जी विक्रेता, सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार का निजी फैसला और सामाजिक परंपराओं से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सामाजिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठोर और रूढ़िवादी कदम मान रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम विवाह, सामाजिक मान्यताओं और पारिवारिक स्वीकार्यता को लेकर बहस छेड़ दी है। इलाके के प्रबुद्ध वर्ग के लोग इस तरह की घटनाओं को सामाजिक सोच और मानसिकता से जोड़कर देख रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment