मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में कोयला लदे दो वाहनों की टक्कर, केबिन में फंसा चालक; गैस कटर से रेस्क्यू शुरू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर मुरवे स्टेडियम के पास देर रात कोयला लदे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन के अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

गैस कटर से चालक को निकालने की कोशिश

हादसे के बाद फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल ने केबिन को काटकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गैस खत्म हो गई। इसके कारण रेस्क्यू अभियान बीच में रोकना पड़ा।

तत्काल संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

रेस्क्यू रुकने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से तत्काल गैस कटर और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक काफी देर से केबिन में फंसा हुआ है और उसे जल्द बाहर निकालने की जरूरत है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोग प्रशासन से बचाव कार्य तेज कर चालक को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। हादसे में चालक की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment