मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, हाईवा की टक्कर से गई जान

--Advertisment--

  • छुट्टी पर घर आए जवान लक्ष्मण कुमार यादव हादसे का हुए शिकार, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले के सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण कुमार यादव के रूप में हुई है। वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण कुमार यादव गुरुवार को सिमरिया से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देल्हो घाटी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले हजारीबाग और फिर रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हाईवा चालक फरार, वाहन जब्त

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। सिमरिया के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि चतरा उपायुक्त के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा पूरे मामले की निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: RIMS-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, नगड़ी के ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बिराजपुर के पास शव रखकर चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले कोयला वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment