मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में 32 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मठ अनन्तपुर गांव में सोमवार को 32 वर्षीय विक्रम सिंह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे तक विक्रम के नजर नहीं आने पर दोस्तों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा गया तो उसका शव सीलिंग फैन से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। विक्रम के काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर दोस्तों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर देखा गया, जहां विक्रम का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

परिजनों ने आत्महत्या से इनकार, हत्या की आशंका

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि विक्रम की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया हो सकता है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का संदेह

प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment