मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में शॉर्ट सर्किट से यात्री बस जलकर राख, चालक और खलासी सुरक्षित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब शॉर्ट सर्किट के कारण एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था और चालक व खलासी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

चलते-चलते बस से निकलने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या बस रोडवेज की बस संख्या OD 14 AK476 जराइकेला-राउरकेला रूट पर संचालित होती है। मंगलवार सुबह बस होरो घर क्षेत्र से जराइकेला बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अरूप नंदी के घर के पास बस से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस रोक दी और चालक तथा खलासी वाहन से बाहर निकल गए।

कुछ ही मिनटों में आग की चपेट में आई पूरी बस

बस रुकने के बाद धुआं तेजी से आग में बदल गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई। घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। यदि बस यात्रियों से भरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक और खलासी भी समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : लोहरदगा में भी दिखा झारखंड बंद का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा प्रारंभिक कारण

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment