मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो सिटी सेक्टर-4 में भीषण आग, दर्जनभर दुकानें राख

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो के सिटी सेक्टर-4 स्थित हरि मंदिर के पास देर रात अचानक लगी भीषण आग में एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घरेलू गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से हुई।

यह भी पढ़ें :RIMS में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी, प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों को दी कड़ी चेतावनी

चार दमकल गाड़ियों की मदद से काबू में आई आग

आग लगते ही तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट (सेल) और जिला प्रशासन की कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।

लाखों का नुकसान, दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर संकट

जली हुई दुकानों में चिकन-चिली एवं फास्ट-फूड स्टॉल, कपड़ों की दुकानें, मोबाइल एक्सेसरीज़ और जनरल स्टोर शामिल हैं। दुकानदारों ने बताया कि आग इतनी अचानक लगी कि सामान बचाने का कोई मौका नहीं मिला। उनका कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में उनकी रोज़ी-रोटी पर बड़ा असर पड़ेगा।

मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश, क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। वहीं, डीसी अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/rims-ranchi-health-minister-irfan-ansari-inspection-opd-private-practice-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment