मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो-धनबाद मार्ग पर बड़ा हादसा टला: केंदुआडीह के पास करीब 2 फीट तक सड़क धंसी, मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पास अचानक सड़क धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क बीचों-बीच करीब 2 फीट तक नीचे बैठ गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के कई हिस्सों में पहले से ही दरारें दिखाई दे रही थीं, लेकिन अचानक बड़ा हिस्सा धंस जाने से स्थिति गंभीर हो गई। लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र अब पूरी तरह असुरक्षित हो गया है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में गर्मी का प्रकोप: 17 अप्रैल से 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौके पर पहुंची पुलिस, बैरिकेडिंग की गई

घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। अचानक सड़क धंसने की घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत और जांच की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-heatwave-yellow-alert-17-april-10-districts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment