झारखंड में गर्मी का प्रकोप: 17 अप्रैल से 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Meenu | April 15, 2026 | 12:56 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसावां में लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चतरा में एक करोड़ की अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद, तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

कुछ इलाकों में बारिश की संभावना, 19 अप्रैल से साफ रहेगा मौसम

17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान 40 डिग्री के पार

मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां में 40.6°C दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों में भी तापमान 40°C के आसपास रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.2°C रिकॉर्ड किया गया।

Share this news

संबंधित खबरें