मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में चोरी की वारदातों का खुलासा, जेवरात और मोबाइल के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में सोने जैसे धातु के सात कंगन, करीब 3.50 ग्राम गला हुआ सोने जैसा पदार्थ, सात मोबाइल फोन, लोहे का चापड़, छोटा इलेक्ट्रॉनिक तौलने का मशीन और पांच रुपये के 12 नोट शामिल हैं।

खिड़की तोड़कर घरों में करते थे चोरी

एएसपी वेदांत शंकर के अनुसार, 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात चास थाना क्षेत्र में घरों की खिड़की तोड़कर जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी किए गए थे। इन घटनाओं को लेकर चास थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। मामले के उद्भेदन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : पलामू में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

छह आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गौतम बाउरी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment