मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में बड़ा सड़क हादसा: बारात से लौट रही कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड के बेरमो अनुमंडल में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के पास बारात से लौट रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पुलिस गश्ती वाहन बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें :गुमला में जमीन विवाद हिंसक, अंचल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; एक घायल

चार घायल, तीन की हालत गंभीर

हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है, जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायल धनबाद के महूदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और पुलिस वाहन दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराए। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद गश्ती दल ने मौके पर ही राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर अमर कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2026/04/gumla-chainpur-kheda-village-land-dispute-attack-on-revenue-staff/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment