मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : जिले की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2.567 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल इलाके में वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की बड़ी खेप लेकर पत्थलगड्डा से गिद्धौर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सिरकोल इलाके में सघन वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2.567 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

13 लाख की अफीम और बाइक जब्त

पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बड़कीटांड खैरा गांव निवासी मनीष मुंडा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: गोल्ड जीतकर चमकी शिक्षा कुमारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/06/shiksha-kumari-wins-gold-medal-jharkhand-sub-junior-boxing-championship/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment