मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बगोदर में 16 मवेशियों से लदा मिनी ट्रक जब्त, बिहार से बंगाल ले जाए जा रहे थे पशु; चालक गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित औरा के पास 16 मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। वाहन में 10 गाय और 6 बछड़े मिले। परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के मौन उपवास पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- राजनीतिक ढोंग छोड़ रोजगार और भर्ती घोटालों पर जवाब दे BJP

गुप्त सूचना के आधार पर चला जांच अभियान

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर एक मिनी ट्रक में दुधारू पशुओं का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित औरा के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 10 गाय और 6 बछड़े बरामद हुए। चालक से पशुओं के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

मवेशियों को हजारीबाग गौशाला भेजा गया

पुलिस ने सभी 16 मवेशियों को सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया है। वहीं चालक के खिलाफ बगोदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से और किन लोगों के निर्देश पर बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment