मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; झुंड से बिछड़कर घूम रहा था हाथी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंडरडीह (लेढवा) में मंगलवार रात हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान मंगरा मांझी (70) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी बड़की देवी (65) को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

शौच के लिए बाहर निकले थे दंपती, तभी सामने आया हाथी

परिजनों के अनुसार, मंगरा मांझी की नजर कमजोर थी और वह ठीक से देख नहीं पाते थे। रात में उन्हें शौच के लिए बाहर ले जाने के दौरान उनकी पत्नी बड़की देवी साथ थीं। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़की देवी का इलाज जारी है।

हाथियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी

मृतक के नाती मनीष सोरेन के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास पांच से छह हाथी मौजूद थे। वहीं प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बुजुर्ग दंपती पर हमला करने वाला हाथी अकेला था और झुंड से बिछड़कर क्षेत्र में घूम रहा था। पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि झुंड से अलग हुआ हाथी इलाके में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कुछ दिन पहले हाथियों के इलाके से निकलने का किया गया था दावा

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पीरटांड़ इलाके में हाथियों का झुंड मौजूद था। वन विभाग की टीम उन्हें सुरक्षित तरीके से क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थी। कुछ दिन पहले हाथियों के पीरटांड़-पारसनाथ क्षेत्र से निकल जाने की बात भी कही गई थी। इसके बावजूद मंगलवार रात बुजुर्ग दंपती पर हाथी के हमले की घटना सामने आने से वन विभाग और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। इलाके में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment