मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में निर्माणाधीन पावर हाउस से लूट, गार्ड को बंधक बनाकर तांबे के तार ले गए बदमाश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के मडवाटांड़ स्थित निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाया और पावर हाउस में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की बात सामने आई है।

रिवॉल्वर दिखाकर गार्ड को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार, देर रात बदमाश निर्माणाधीन पावर हाउस में पहुंचे। उन्होंने वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिसर में रखे सामान की तलाश की और उसे लेकर मौके से निकल गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने पावर हाउस में लगे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।

ट्रांसफार्मर के तांबे के तार समेत सामान ले गए

बताया जा रहा है कि अपराधी ट्रांसफार्मर में लगे तांबे के तार समेत अन्य सामान ले गए। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के चिमनी बुश और तेल को भी नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी है। इससे निर्माणाधीन पावर हाउस को अतिरिक्त नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि, चोरी हुए सामान की कुल कीमत का आकलन फिलहाल नहीं किया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। गांडेय इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली। मामले की जांच की जा रही है और वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान, आरोपियों की संख्या और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment