मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा स्टेशन पर 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, जांच आयकर विभाग को सौंपी जाएगी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार को जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि कोडरमा से कोलकाता जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कैश लेकर यात्रा कर रहा है।

कैश के साथ पकड़ा गया युवक

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर एक युवक संदिग्ध स्थिति में बैग लिए खड़ा मिला। जब उसे बैग खोलने के लिए कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसे जीआरपी पोस्ट लाया गया, जहां उसके बैग से 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। युवक की पहचान अमित कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के जमुई जिले, सिकंदरा का निवासी है।

यह भी पढ़ें: JAC ने जारी किया 2026 मैट्रिक-इंटर परीक्षा शेड्यूल, 3 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

पुलिस पूछताछ में युवक के दावे और बयान बदलना

पूछताछ में अमित कुमार ने दावा किया कि वह सोने-चांदी का कारोबारी है और शॉपिंग के लिए कोलकाता जा रहा था।
जब जीआरपी ने नकदी से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान उसने अपना बयान बार-बार बदलते हुए कहा, पहले, दस्तावेज दिखाने के लिए एक दिन का समय मांगा। बाद में कहा कि वह कैश में कारोबार करता है, इसलिए कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

आगे की कार्रवाई

जीआरपी इंचार्ज उपेन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद राशि की सीजर लिस्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष तैयार की जाएगी। इसके बाद आरोपी को आयकर विभाग को सौंपकर आगे की जांच कराई जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jac-2026-exam-date-sheet-matric-inter-schedule-admit-card/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment