Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :शनिवार को गिरिडीह शहर के बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित चकरदाहा निवासी पंकज कुमार सिंह, अपने परिवार के साथ एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, जैसे ही परिवार ऑटो से बस स्टैंड पहुंचा, वहां मौजूद कुछ युवकों ने ऑटो चालक से रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। जब पंकज और उनके परिजनों ने विरोध जताया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई की।
गहने, नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश
हमलावरों ने पंकज कुमार से सोने के गहने, करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें :कटिहार में बोलीं प्रियंका गांधी: जनता बदलाव चाहती है, ध्यान भटकाने वाली बातें अब नहीं चलेंगी
पुलिस CCTV खंगाल रही, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post