तुपुदाना में BJP का संगठन विस्तार, सुमित दुबे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कमल का दामन

Meenu | July 19, 2026 | 06:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी के तुपुदाना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन विस्तार के उद्देश्य से सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे ने अपनी पत्नी श्वेता दुबे और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, छात्र हित में आंदोलन तेज करने का ऐलान

भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं- केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन को और मजबूत करेगा।

‘राष्ट्रवादी सोच से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुआ’- सुमित दुबे

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमित दुबे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और सेवा की कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।

पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का किया स्वागत

रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं, रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रहित की सोच पर आधारित है। रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं कार्यों के कारण लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने नए सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Share this news

संबंधित खबरें