मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में होटल संचालक की पत्नी की हत्या, बदबू आने पर खुला राज; आरोपी पति गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार : लातेहार में बिजली ऑफिस के पास स्थित एक होटल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान होटल संचालक रविंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी (48) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें : सुदिव्य सोनू के निधन से शोकसभा में बदला शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान सेमिनार

होटल से बदबू आने पर लोगों को हुआ शक

जानकारी के अनुसार, होटल करीब एक-दो दिनों से बंद था। इसी दौरान आसपास के लोगों को होटल से तेज दुर्गंध आने लगी। अनहोनी की आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, संगीता देवी और उसके पति रविंद्र यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि गुरुवार या शुक्रवार की रात विवाद के दौरान रविंद्र ने नशे की हालत में पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद होटल बंद कर आरोपी वहां से चला गया।

एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम करीब 8:30 बजे एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों शराब का सेवन करते थे और होटल चलाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद में रविंद्र ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया।

पूछताछ में पति ने हत्या की बात कबूली

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पति की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में रविंद्र यादव ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना का क्रम क्या था, इसे लेकर पुलिस की विस्तृत जांच अभी जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट

पुलिस ने संगीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और घटना के संभावित समय को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। होटल बंद रहने और घटना के बाद आरोपी के वहां से चले जाने के कारण आसपास के लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। होटल से दुर्गंध आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment