मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के रिटायर्ड CCL GM का पटना में कार के अंदर मिला शव, कनपटी के पीछे लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह CCL के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार का शव उनकी कार के अंदर मिला। शव ड्राइविंग सीट पर था और कनपटी के पीछे गोली लगी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और खाली कारतूस बरामद किया है। आलोक कुमार मूल रूप से रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, कांके रोड के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

कार का दरवाजा खुला था, शीशा भी नीचे मिला

पुलिस के अनुसार, जिस कार में आलोक कुमार का शव मिला, उसका ड्राइविंग सीट वाला दरवाजा खुला था और शीशा भी नीचे था। स्थानीय स्तर पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है। पुलिस घटनास्थल से मिले पिस्टल, खाली कारतूस और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए आसपास के इलाके की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

बहन के घर मिलने पटना आए थे

जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार करीब तीन दिन पहले पटना आए थे। वह फ्रेंड्स कॉलोनी के 302-एफ ब्लॉक में रहने वाली अपनी बहन के घर ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह उनका शव कार के अंदर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला खुद को गोली मारने का प्रतीत होने की बात सामने आई है। हालांकि, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

रांची स्थित घर में चोरी की बात भी सामने आई

बताया गया कि आलोक कुमार का एक बेटा है, जो विदेश में रहता था। कुछ दिन पहले रांची स्थित उनके घर में चोरी की घटना होने की जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा आलोक कुमार के जमीन के कारोबार से जुड़े होने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखकर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटनास्थल से मिले हथियार और अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली चलने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment