ब्रेकिंग न्यूज़

JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सवाल टाल गए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, बोले- ‘खेल की जगह खेल की बात होनी चाहिए’

Meenu | July 31, 2026 | 02:22 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गिरिडीह में आयोजित एक बैडमिंटन टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से राजधानी रांची में चल रहे JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया। सवाल सुनने के बाद मंत्री कुछ क्षणों तक शांत रहे और फिर आंदोलन पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, “खेल की जगह खेल की बात होनी चाहिए।” इसके बाद उन्होंने बातचीत को खेल प्रतियोगिता और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की ओर मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : भोजपुर में सड़क हादसा: चाय पीने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

राजधानी रांची में जारी है अभ्यर्थियों का आंदोलन

गौरतलब है कि राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने, पूरे मामले की CBI जांच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सरकार के रुख पर नहीं की कोई टिप्पणी

आंदोलन को लेकर बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक दबाव के बीच मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सरकार के रुख या अभ्यर्थियों की मांगों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने अपने संबोधन और बातचीत का केंद्र खेल प्रतियोगिता और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन ही बनाए रखा। मंत्री की इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है, जबकि JPSC और JSSC भर्ती विवाद को लेकर राज्य में बहस लगातार जारी है।

Share this news

संबंधित खबरें