मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा: तीसरे दिन भी जारी रही आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल, सदर अस्पताल में धरना देकर उठाई बकाया वेतन की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना देकर आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, हजारीबाग के खिलाफ न्यूनतम मजदूरी के आधार पर वेतन भुगतान और पिछले छह माह से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें : कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, DDC रवि जैन ने विभागों को सौंपे अहम दायित्व

न्यूनतम वेतन और लंबित मानदेय की मांग

धरनारत कर्मियों का कहना है कि उन्हें श्रम कानूनों के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। साथ ही पिछले छह महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने मांग की कि लंबित भुगतान जल्द जारी किया जाए और भविष्य में समय पर वेतन सुनिश्चित किया जाए।

किसान सभा और कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

धरना स्थल पर पहुंचे झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष असीम सरकार ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि श्रम कानून के तहत न्यूनतम वेतन प्राप्त करना कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि आउटसोर्सिंग कंपनी और सिविल सर्जन की ओर से जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसान सभा के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल होंगे। धरने को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, झारखंड चिकित्सा और जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, कर्मचारी नेता दिनेश रविदास तथा सीटू जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन और मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

हड़ताल में रंजीत राम, रजनी सिन्हा, शेखर कुमार, अभिजीत कुमार, सत्येंद्र यादव, विशाल राणा, पिंटू पंडित, राहुल वर्मा, निकिता सिन्हा, रानी सिन्हा, सुमा देवी, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल रहे। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment