मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, DDC रवि जैन ने विभागों को सौंपे अहम दायित्व

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कोडरमा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप विकास आयुक्त (DDC) रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और हर्षोल्लासपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यह भी पढ़ें : रांची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका कुमारी हटाई गईं, अभिनंदन कुमार को मिली जिम्मेदारी

तैयारियों की विस्तृत समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

बैठक में मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंच एवं पंडाल निर्माण, ध्वजारोहण की व्यवस्था, परेड, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन सेवा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। DDC रवि जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह का आयोजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक किया जा सके।

अतिथियों के स्वागत और सम्मान पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में समारोह स्थल पर आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों के सम्मान, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, जिला सहकारिता पदाधिकारी रुमा झा, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment