Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चंचालनी धाम गेट के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश तूरी और अरुण दास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चंचालनी धाम गेट के पास सड़क पार करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : सिक्किम टनल हादसे में हजारीबाग के मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।





















